कैराना कस्बे की जनगणना के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ



कैराना। बुधवार को नगरपालिका परिषद कैराना के सभागार कक्ष में कस्बे की जनगणना हेतु प्रशिक्षण कार्य शुरू किया गया, जिसका शुभारंभ एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया। नगर के 28 वार्डों की जनगणना के लिए कुल 226 जनगणनाकर्मी नियुक्त किए गए है, जिनमें 198 प्रगणक व 28 पर्यवेक्षक शामिल है। प्रशिक्षण कार्य नगरपालिका परिषद के अलावा कस्बे के आर्य कन्या इण्टर कॉलिज में भी दिया गया। नगर की जनगणना हेतु प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के तीन ग्रुप बनाए गए है तथा प्रत्येक ग्रुप में दो बैचों को शामिल किया गया है। प्रत्येक ग्रुप के जनगणनाकर्मियों को लगातार तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का दौर 22 अप्रैल से तीन मई तक चलेगा। इन ग्रुपों में शामिल प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु कुल चार फील्ड ट्रेनर नियुक्त किये गए है, जिसमें लालचंद, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार रवि व अशोक कुमार शामिल है। इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी शामली शिवकुमार भारती, नायब तहसीलदार सतीश यादव, पालिका के जनगणना नोडल रविन्द्र कुमार, योजना लिपिक रविकांत, लेखाकार राकेश कुमार, जलकल लिपिक तासीम अली, जनगणना कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद फहीम व अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments