कैराना एसडीएम बने शिवाजी यादव, निधि भारद्वाज को सदर तहसील का चार्ज


कैराना : प्रांतीय सिविल सेवा(पीएसीएस) के युवा अधिकारी शिवाजी यादव को कैराना तहसील का एसडीएम बनाया गया हैं। उन्होंने सोमवार को कैराना पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

जिला मुख्यालय से जनपद की तीनों तहसीलों में तैनात शीर्ष अधिकारियों के क्षेत्र बदले गए है। 18 अप्रैल को जिलाधिकारी शामली के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को सदर तहसील में उपजिलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि उनके स्थान पर ऊन तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात शिवाजी यादव को कैराना भेजा गया है। कैराना में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात विनय प्रताप सिंह भदौरिया को एसडीएम ऊन बनाया गया है। वहीं, सदर एसडीएम अर्चना शर्मा को ऊन में उपजिलाधिकारी न्यायिक का जिम्मा सौंपा गया है। संदीप त्रिपाठी को एसडीएम ऊन से एसडीएम न्यायिक कैराना बनाया गया है। शिवाजी यादव प्रांतीय सिविल सेवा(पीएसीएस) के वर्ष-2023 बैच के युवा अधिकारी है। चयन के पश्चात डिप्टी कलेक्टर के पद पर उनकी पहली तैनाती जनपद शामली में हुई थी। एक वर्ष के प्रशिक्षण काल के उपरांत उन्हें जनपद की ऊन तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात किया गया। जहां पर उन्होंने करीब सात माह तक अपनी सेवाएं प्रदान की। शिवाजी यादव इससे पूर्व करीब आठ वर्षों तक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(कैग) में सीनियर ऑडिटर के पद पर काम कर चुके है।

Post a Comment

0 Comments