आज प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में आये सभी नये नामांकन वाले बच्चों के बाल जो बहुत बड़े हो गये थे स्कूल में ही नाई बुलाकर कटवाये ग़ये । प्रार्थना के समय बच्चों को प्रतिदिन व्यक्तिगत सफाई के विषय में समझाया जाता है । लेकिन कुछ बच्चे घर में पैसे न होने का रोज बहाना बनाते थे । इसलिए प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने आज स्कूल में ही नाई बुलाकर सभी लड़कों के बढ़े बाल कटवाये और अध्यापिकाओं ने सभी बच्चों के नाखून काटे । बच्चों को हाथ धोने का तरीका भी समझाया । इस अवसर पर सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने बच्चों को समझाया कि स्कूल एक ऐसी फैक्ट्री है जहां अच्छे नागरिकों का निर्माण होता है। यहां पढ़ाई के साथ साथ जीने का सलीका भी सिखाया जाता है। बच्चों को स्कूल की ओर से एक पेस्ट, ब्रश और छोटी साबुन गिफ्ट की गयी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।

0 Comments