आज प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में बच्चों को भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष दामोदर सैनी व जिला महामंत्री एड० शक्ति सिंघल तथा वार्ड 6 के सभासद सागर गर्ग और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने सामूहिक रूप से बच्चों को परीक्षाफल का वितरण किया । प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से पास हुए बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया । कक्षा 5 की उजमा प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय और सोफिया ने तृतीय से स्थान प्राप्त किया । कक्षा 4 में आसना ने प्रथम जोया द्वितीय और अवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । और सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गये । इस अवसर पर दामोदर सैनी ने बच्चों को समझाया की आप लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं जो पढ़ने के लिए इतना बेहतरीन स्कूल और अध्यापकगण मिले हैं। सरकार भी आप लोगों की हर संभव मदद कर रही है। याद रखना उन्नति का रास्ता स्कूल से होकर गुजरता है । इसलिए मन लगाकर पढ़ो । शक्ति सिंघल ने बच्चों को समझाया की प्राथमिक शिक्षा ही नींव की ईट होती है अगर नींव मजबूत होगी तो ईमारत भी उतनी ऊंची और मजबूत होगी । सागर गर्ग ने बताया की हमारे कस्बे का ही नहीं जनपद का सबसे अच्छा स्कूल है बदलूगढ़ । स्कूल की जितनी भी मदद हो सकती है करते रहेंगे । प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।

0 Comments