थाना क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा निवासी तनिश पुत्र नीर सिंह के साथ शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तनिश शामली क्षेत्र के कंडेला स्थित फैक्ट्री में कार्यरत है, जहां काम के दौरान उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया और उसकी तीन उंगलियां कटकर अलग हो गईं।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। तनिश रोज की तरह मशीन पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाता, मशीन ने उसकी तीन उंगलियां काट दीं। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और साथी श्रमिकों में हड़कंप मच गया।
घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल श्रमिक को पास के बोहरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, तनिश की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

0 Comments