कैराना। अप्रैल माह के तीसरे शनिवार को तहसील में डीएम शामली अरविंद चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

0 Comments