कैराना। पुलिस ने लूट की योजना बनाने और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है।
गत 6 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्यवाही में जहांगीर व शाहरूख निवासी मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर गोली लगने से घायल हो गए थे, जिन्हें अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उनका साथी मौके से फरार हो गया था। घटना में वांछित आरोपी वैसर निवासी गांव गढ़ी मियां थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का चालान संबंधित धाराओं में कर उसे जेल भेज दिया है।

0 Comments