जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सोमवार को थाना बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंटी अभियुक्त ओमपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दलबीर कॉलोनी, गांधी नगर, पानीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बाबरी पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना बाबरी में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments