बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, निजी अस्पताल में भर्ती




थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के अनुसार बुटराडा निवासी राजेंद्र किसी कार्य से बाबरी आए थे और काम निपटाने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही वह बुटराडा पुल से आगे बढ़े, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने से घायल के नाक और कान से खून निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बाइक सवार ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को तुरंत पास में खड़ी ई-रिक्शा की मदद से शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments