पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, मुकदमा दर्ज



कैराना: पिकअप वाहन की लापरवाही से बाइक सवार घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी कौशर पुत्र यूसुफ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत शनिवार को वह मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी हसमूदा के साथ गांव गोगवान से कैराना आ रहा था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही वह कांधला बाईपास फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

----

Post a Comment

0 Comments