कैराना : अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा कैराना क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, कैराना निवासी सुरेश कुमार पुत्र गिरवर को संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश संघ के उपाध्यक्ष नन्द किशोर आजाद द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सुरेश कुमार को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ संगठन के कार्यों का निर्वहन करना होगा।
इस नियुक्ति से क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के हितों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है।
----

0 Comments