कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बाबरी थाने में लंबे समय से जमा अवैध शस्त्रों को प्रशासन की निगरानी में नष्ट किया गया। यह कार्रवाई गुरुवार को एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, क्षेत्राधिकारी थाना भवन अमरदीप मौर्य तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिसोदिया की मौजूदगी में संपन्न हुई।
पुलिस अभिलेखों में दर्ज कुल 97 अवैध शस्त्रों को नियमानुसार काटकर पूरी तरह निष्क्रिय किया गया और बाद में उन्हें गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया गया। इस प्रक्रिया को विधिक रूप से पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
इस दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी उतैश जौहरी भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई कर थानों में रखे अवैध एवं अनुपयोगी शस्त्रों का निस्तारण किया जाता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकें।

0 Comments