रिहायशी इलाके में अवैध चमड़ा-हड्डी गोदाम का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी


कैराना : नगर निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी के नाम एडीएम को शिकायती पत्र देकर रिहायशी इलाके में चमड़ा व हड्डी का गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर आरोपियो द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात कही है।



नगर के वार्ड 2 जहानपुरा मार्ग निवासी हाजी उमर पुत्र युसुफ ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि मुहल्ले में नसीम व सोनू द्वारा चमड़ा व हड्डी का गोदाम चलाया जा रहा है। आरोप है कि इस गोदाम से पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, जिससे मोहल्लेवासी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई लोगों में पीलिया और अन्य गंभीर बीमारियों के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित सड़क पर ही वाहन खड़ा कर चमड़ा भरते हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। गत गुरुवार सड़क पर वाहन खड़ा कर कार्य किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया। विरोध करने पर आरोपियो ने पीड़ित के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और रिहायशी क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए कोतवाली कैराना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध गोदाम को बंद कराने की मांग की है। वहीं शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई हैं।

----

Post a Comment

0 Comments