83 लाख की ठगी का आरोप, जान से मारने की धमकी-कैराना में मुकदमा दर्ज



कैराना : कैराना कोतवाली क्षेत्र में भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव कांधला क्षेत्र के कुछ लोगों ने उसे जमीन दिलाने का झांसा देकर करीब 83 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि जमीन का बैनामा कराने के नाम पर उससे बार-बार रुपये लिए गए, लेकिन न तो जमीन का वैध कब्जा दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई। पीड़िता के अनुसार, जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियो ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपियो ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम कराने की कोशिश भी की। मामले में पीड़िता ने कई व्यक्तियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

----

Post a Comment

0 Comments