बहू पर उत्पीड़न व मारपीट के आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार


कैराना : नगर निवासी एक महिला ने अपनी बहू पर उत्पीड़न, मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

नगर के मुहल्ला दरबारकला निवासी पीड़िता के अनुसार, उसके पुत्र की शादी करीब 11 माह पूर्व थाना ककरौली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहू का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन उसके पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद और मारपीट करने लगी। महिला का कहना है कि जब भी परिवार के लोग उसे समझाने का प्रयास करते हैं, तो वह झगड़ा करती है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गत मंगलवार को उसकी बहू ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उसे घर में ही बंद कर दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाया गया। पीड़िता का कहना है कि इसके बावजूद बहू द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। उसने आशंका जताई है कि उसके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

----

Post a Comment

0 Comments