भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी पीड़ितों वंचितों को न्यास दिलाने एवं समान विचार धारा स्थापित करने वाले मसीहा बताया अरविंद संगल


शामली 13 अप्रैल 2026 समय 11:00 बजे शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाल में भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति एवं राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच भारत के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 हुए जन्म दिवस के शुभ अवसर पर एक दिन पूर्व शामली पालिका में एक विचार गोष्ठी वार्षिक 25वीं आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने की संचालन वर्गिस झंझोट भारतीय अनुसूचित जनजाति समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष माननीय अरविंद संगल जी शामिल हुए मुख्य अतिथि अरविंद संगल जी एवं चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट एवं राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट नंदू प्रसाद वाल्मीकि चौधरी योगेंद्र आदि ने संयुक्त रूप से भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण की और बाबा साहब के चरणों में नमन किया मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने डॉ अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में नमन किया और बाबा साहब के जन्म दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने पीड़ितो वंचितों को न्याय दिलाने के लिए एवं सभी को समान अधिकार बराबरी दिलाने का अधिकार दिलाया और उच्च शिक्षा ग्रहण करके भारतीय संविधान समिति के अध्यक्ष बने औरउन्होंने देश का भारतीय संविधान लिखा और भारतीय संविधान पूरे विश्व में श्रेष्ठ है उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि अपने बच्चों को अवश्य शिक्षा पर ध्यान देते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कहा जिससे वह भी बाबा साहब की तरह अच्छे पदों पर आसीन हो सके और अपने माता-पिता और समाज का नाम ऊंचा कर सके और देश की मजबूती में अपनी भागीदारी निभा सकें राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने भारत में जो काफी समय से जो गरीब वर्ग उपेक्षा का शिकार समाज था दबे कुचले वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए भारतीय संविधान में सख्त कानून बनाकर पीड़ित और कमजोरों को न्याय दिलाने की व्यवस्था की और सभी को समान अधिकार दिलाए गरीब कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर दिया और छुआछूत भेदभाव को मिटाने पर बल दिया और शक्त कानून बनाया पुरुषों के बराबर महिलाओं को समान अधिकार दिलाए और महिलाओं को भी शिक्षित होने का अवसर प्रदान किया झंझोट ने शिक्षा पर विशेष महत्व देते हुए बताया की अपने बच्चों को शिक्षित करें और विकास की मुख्य धारा से जुड़े हमारे बच्चे हमारा समाज शिक्षित होगा इससे हमारा समाज मजबूत होगा और देश मजबूत होगा चौधरी राजवीर सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी सभी के लिए पूजनीय है और उन्होंने हर वर्ग के लिए समान अधिकार बनाएं और सभी के लिए काम किया हमें उनकी विचार धारा पर चलना चाहिए उत्तअबसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट संस्थापक संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष समिति वर्गीस झंझोट त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि विशाल कुमार अरुण झंझोट चौधरी योगेंद्र चौधरी प्रमोद पंडित संजीव आर्य राजीव वाल्मीकि सत्येंद्र कुमार धन सिंह वाल्मीकि डॉ सुरेश चंद एडवोकेट कुमारी काजल वाल्मीकि राजेश देवी वंशिका देवी आदि शामिल हुए

Post a Comment

0 Comments