भारत प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) की ओर से जारी एक नियुक्ति पत्र के अनुसार चौधरी मनशाद अली चौहान को उत्तर प्रदेश का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। इस संबंध में क्लब के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. मोहम्मद नासिर खान ने औपचारिक पत्र जारी करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
पत्र में कहा गया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों, नियमों और पेशेवर नैतिकता का पालन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे और समाज के हित में अपनी सेवाएं देंगे। इस नियुक्ति को पत्रकारों की आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है।
इसके अतिरिक्त, इस नियुक्ति की सूचना जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

0 Comments