कैराना में ‘BCIS नेतृत्व’ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न


आज कैराना नगर में नव स्थापित ब्रिटिश कोलंबिया इंटरनेशनल स्कूल (BCIS) द्वारा क्षेत्र के समस्त व्यापारी बंधुओं के साथ एक विशेष संवाद एवं विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया।
‘BCIS नेतृत्व’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ ‘कॉफी पर चर्चा’ आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा के बदलते स्वरूप तथा सामुदायिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में फाउंडर चेयरमैन सूफियान चौधरी जी, प्रिंसिपल सुमनजीत कौर जी, मनप्रीत कौर जी सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कैराना के अध्यक्ष प्रदीप गोयल जी, कोषाध्यक्ष संजय राजवंशी जी, महामंत्री संदीप शर्मा जी, उपाध्यक्ष फैजान कुरैशी जी, शौकीन अंसारी जी, मोहनलाल जी, नैतिक गोयल डा इमरान डॉक्टर नईम मालिक स्वर्णकार यूनियन अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश वर्मा जी, संजू वर्मा जी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं परमार्थ समिति के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments