कैराना : नगर के मुख्य चौक बाजार में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान व्यापारियों के भारी विरोध के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया। प्रशासन द्वारा अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई शुरू की गई थी।
शुक्रवार को अभियान के तीसरे तीन तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, नगरपालिका के जेई राहुल कुमार एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में नगर के मुख्य बाजार में अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों व दुकानों के आगे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। विरोध बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते प्रशासन को अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। व्यापारी नेता विपुल जैन ने कहा कि व्यापारियों के द्वारा अभियान का विरोध किया गया हैं। नपा प्रशासन की ओर से पूर्व में कोई अनॉसमेंट नहीं किया गया। वहीं व्यापारियों की दुकानों के सामने नली पर मौजूद स्लैप को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा हैं। वहीं रेडी किसी व्यापारी द्वारा दुकानों के सामने खड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाती। व्यापारियों का आरोप हैं कि पालिका की ओर से व्यापारी वर्ग को परेशान किया जा रहा हैं।
----

0 Comments