लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, हाईस्कूल में 96.07% व इंटर में 98.97% रहा रिजल्ट।


क्षेत्र के बाबरी स्थित लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज ने इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 96.07 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 98.97 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
इंटरमीडिएट में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। इसमें प्रकृति ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वैष्णवी ने 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शहराना ने 82.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर स्थान बनाया।
इंटरमीडिएट में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला, जहां लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी। उनके उत्कृष्ट परिणाम ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि क्षेत्र में भी गौरव का माहौल बना दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Post a Comment

0 Comments