कैराना : कैराना पुलिस की साइबर सैल ने लोन खाता बंद कराने के नाम पर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 94,426 रुपये की धनराशि वापस कराई है।
गांव पावटी कला निवासी जिकरिया पुत्र मरगूब हसन से अज्ञात साइबर ठग ने लोन खाता बंद कराने के नाम पर 94,426 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना कैराना में दर्ज कराई थी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में साइबर सैल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़ित को वापस दिला दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक व थाना कैराना साइबर सैल टीम का आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक समयपाल सिंह, निरीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर अनिल कुमार तथा कांस्टेबल मानवेन्द्र शामिल रहे।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात काल या लिंक पर भरोसा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
----

0 Comments