कैराना। सैंट आर० सी० सांईटिफिक कॉवेंट स्कूल (10+2) में प्री-प्राईमरी वर्ग में डांस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता बालिका वर्ग तथा बालक वर्ग शिक्षिका रिया मैडम के सफल निर्देशन में आयोजित हुई। जिसमें नन्हें-मुन्ने छात्र कलाकारों ने अपने कला कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कड़ा व रोमांचक तथा मनभावन मुकाबला रहा। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, काव्या द्वितीय तथा वृंदा तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में अकदस प्रथम, यजुस द्वितीय तथा पार्थ तृतीय स्थान पर रहें। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्र-छात्राओं के कला कौशल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन विद्यालय में किया जाता है। शिक्षक अपने प्रयासों से बच्चे में चरित्र निर्माण व कौशल निखार का कार्य करते है। कार्यक्रम आयोजन में सुरभि शर्मा, वर्षा, मानसी, राजेश, खुशी, प्रियंका, जानवी आदि का विशेष सहयोग रहा।

0 Comments