कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) कैराना पर मंगलवार को 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अनिल चौहान ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा बेहद जरूरी है, इसलिए सभी अभिभावक अपनी बच्चियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह टीकाकरण अभियान प्रतिदिन कार्य दिवसों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैराना पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया जाएगा, जहां निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र, ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक अतुल गर्ग, आरिश खान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की, ताकि क्षेत्र को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाया जा सके।

0 Comments