87.5 अंक लाकर मानवी ने नवोदय विद्यालय में पाई सफलता




थाना क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा की छात्रा मानवी ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मानवी ने 87.5 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
मानवी कक्षा 5 में प्राथमिक विद्यालय लाड़ो मजरी में पढी है । उसकी इस सफलता से परिवार व विद्यालय में खुशी का माहौल है। मानवी के पिता अमित और माता मोनिका ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है।
विद्यालय के हेड मास्टर श्री अरविंद कुमार ने भी छात्रा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मानवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी मानवी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments