कैराना, 20 मार्च। फरीदी समाज के नगर अध्यक्ष शौकत चौधरी फरीदी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वह लगभग 70 वर्ष के थे। अपने पीछे वह एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
शौकत चौधरी फरीदी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और नियमित रूप से रोजा-नमाज के पाबंद थे। वह फरीदी (हलवाई) बिरादरी के नगर अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
उनकी नमाज-ए-जनाजा जामा मस्जिद में अदा की गई, जिसकी इमामत मौलाना मोहम्मद ताहिर ने कराई। जनाजे में हाजी मुजफ्फर, इसराइल ठेकेदार, शहनवाज, हाजी शकील, खलील फरीदी, फारूक आजम फरीदी, हाजी इलियास फरीदी, मोहम्मद फाजिल सहित शहर के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इसके बाद उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शोक व्यक्त करने वालों में मौलाना बरकत उल्लाह अमीनी, पूर्व चेयरमैन हाजी राशिद अली, पत्रकार संगठन के संरक्षक महराब चौधरी, इनाम हसन, मास्टर समीउल्लाह खान, डॉ. अजमतुल्ला खान और इंतजार अंसारी के नाम शामिल हैं।

0 Comments