कैराना कस्बे में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को कई वार्डों के सभासदों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी निधि भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सभासदों के अनुसार, वे अपने वार्डों की जनसमस्याओं जैसे साफ-सफाई, जलभराव, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को लेकर ईओ से मिलने गए थे। उनका आरोप है कि ईओ ने समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। ईओ ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर कार्रवाई कराने की धमकी भी दी है।

0 Comments