अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बच्चों को रिजल्ट देते दी बधाई



कैराना : स्कूल में कक्षा तीन से आठ व कक्षा नौ और ग्यारह का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। छात्र और छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ रिजल्ट लेने आये और स्कूल के शिक्षण, नियमितता और अनुशासन की सराहना की।

नगर के सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेंट स्कूल में आयोजित परीक्षा फल में कक्षा तीन में शिवांश, रिहम प्रथम, अरहम मलिक, कनिष्का गुप्ता द्वितीय स्थान, साहिम व आफिया मलिक तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा चार में मयंक व रिद्धिका प्रथम, आरव चन्द्रा व शिवन्या द्वितीय और वरदान और आफिया खान तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा पांच में हेमांग रोहिला, आराध्या चौहान प्रथम, कुंज गोयल व दर्पण द्वितीय तथा कान्हा और भविका तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा छह में आशीष कुमार, आन्वी चौहान प्रथम, आरव चौहान, इनाया सिद्दिकी द्वितीय, अथर धीमान, प्रिन्सी गर्ग तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा सात में नक्श गोयल व सीफा प्रथम, मोनू चौहान, सिद्धि, मोहम्मद अहमद व अवनी गोयल तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा आठ में लक्ष्य भारद्वाज, अनंत वर्मा प्रथम, कुशाग्र सिंघल,कार्तिक द्वितीय, सक्षम शर्मा व नव्या तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा नौ में मोहम्मद शमी, अपर्णा गर्ग प्रथम, मोहम्मद कैफ व शौर्य गोयल द्वितीय, अमन सैफी व अयान तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा ग्यारह में प्रसिद्धि वशिष्ठ, उनेजा सिद्दिकी, तनवी वर्मा प्रथम, अरनव, अरिबा, अनम सिद्दिकी ने द्वितीय, चित्रक गर्ग, मिसबा, वंश शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और इच्छा शक्ति के लिए फोटोग्राफी के साथ प्रशंसा की। स्कूल डायरेक्टर यशपाल पंवार ने बच्चों को नई टेक्नोलॉजी व आशावाद के लाभदायक बिन्दु बताते हुए उनका मार्गदर्शन करते हुए हौसला बढ़ाया, बच्चों को प्रतिदिन अपने आप को नई तकनीक का लाभ अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए करना चाहिए और इसका लाभ सभी छात्र ले सकते है जो अपने जीवन में सार्थक परिणाम चाहते है। सभी बच्चों ने उनकी सकारात्मक मन की सकारात्मक सोच व सकारात्मक भविष्य की सीख को स्वीकार किया कि वे इस सीख का पालन करेंगे। अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बच्चों को रिजल्ट देते हुए उन्हें बधाई दी। इस कार्यक्रम में , प्रदीप कौशिक, प्रशान्त शर्मा, अमित वर्मा, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, रितु चौहान, रूपांजली, लीना, ममता शर्मा, परमजीत, मीनू व अमित तोमर आदि शामिल रहें।
----

Post a Comment

0 Comments