------------------------
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अंग्रेजी विभाग में महिला सशक्तिकरण विषय पर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू त्यागी के द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुआ। उद्बोधन भाषण में प्राचार्य ने बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया । डॉक्टर नीतू त्यागी ने छात्राओं एवं छात्रों दोनों को ही पितृसत्तात्मक व्यवस्था के दोषों का ज्ञान कराया एवं नई सहयोगात्मक सोच का विस्तार करने का आह्वान किया।
ग्रुप डिस्कशन के दौरान बच्चों ने लड़के एवं लड़कियों के द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं पर विचार व्यक्त किए एवं समाधान पर भी जोर दिया। महिलाओं की आज के समय में भूमिका विषय पर समूह परिचर्चा में विभिन्न छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें आकाश चौधरी ने प्रथम, फ़िज़ा सिद्दीकी एवं अर्शी ने द्वितीय एवं अदिति ,श्री गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी ने स्वतंत्र विचारधारा को जन्म देने एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

0 Comments