जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद


कैराना। कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी पंकज ने मोहल्ले के ही अर्जुन नामक युवक पर मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जानलेवा हमले के मामले में नामजद कराए गए आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है।

Post a Comment

0 Comments