साहित्य जगत शोकाकुल: लंबी बीमारी के बाद शफीक अहमद खान का निधन


कैराना, 1 मार्च
 कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी और प्रसिद्ध शायर व एडवोकेट शेर खान साहिल के बड़े भाई शफीक अहमद खान का लंबी बीमारी के बाद 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि स्वर्गीय शफीक अहमद खान लंबे समय तक सऊदी अरब में रहे और अपने सादगीपूर्ण जीवन, नेक स्वभाव तथा नमाज़-रोज़े की पाबंदी के कारण लोगों में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते थे। वे काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुज़फ्फरनगर से कैराना लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार में एक बेटा है।

उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा गाड़ों वाली मस्जिद परिसर में अदा की गई, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में सुपुर्द-ए-ख़ाक पारिवारिक कब्रिस्तान, नगर पालिका बारात घर के निकट किया गया।

जनाज़े में चेयरमैन शमशाद अंसारी, पूर्व चेयरमैन हाजी राशिद अली, अंसार सिद्दीकी, शमीम अहमद राइन, इज़हार अहमद एडवोकेट, वरीस अहमद, मास्टर अतीक शाद, मास्टर नसीम आदिल और डॉ. सलीम फारूकी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments