बाइक सवार युवकों को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज


कैराना। बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी महेंद्र ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत सात मार्च को शाम करीब पौने चार बजे उसका चचेरा भाई आदेश मोहल्ले के ही अपने दोस्त समीर के साथ में बाइक पर सवार होकर कांधला मार्ग पर स्थित खेत पर जा रहे थ। इसी दौरान कैराना की ओर से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसके भाई को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका भाई पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित का कहना है कि उसके भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है। 
------------------

Post a Comment

0 Comments