महिला के कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज


कैराना। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सगे भाइयों समेत सात लोगो पर उसकी पत्नी के साथ में मारपीट करने तथा कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि गांव के ही संजीव, जसवीर, राजीव उर्फ राजू, अशोक, राजेन्द्र, सुशील व आदित्य उससे रंजिश रखते है। विगत सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपने पुत्र के साथ में खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान आरोपी एकराय होकर वहां पर पहुंचे तथा उनके साथ में गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों के चंगुल से निकलकर वह और उसका पुत्र मेडिकल कराने के लिए कैराना आ गए। आरोप है कि इसी बीच आरोपी उसके घर में घुस आए तथा वहां पर मौजूद उसकी पत्नी के साथ में मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिस पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
----------------------

Post a Comment

0 Comments