ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारने के आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा


कैराना। ट्रैक्टर-ट्राली में जेसीबी मशीन से टक्कर मारने के आरोप में चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव शाह डब्बर निवासी महिला ओमकली ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत छह मार्च को प्रातः करीब आठ बजे उसका पति नत्थू चालक समीर के साथ में ट्रैक्टर-ट्राली से उपले लाने के लिए कांधला क्षेत्र के गांव डुन्डूखेड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह कैराना मार्ग पर स्थित गांव झाड़खेड़ी के सामने पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने उनकी ट्राली में साइड मार दी। साइड लगने से ट्राली पलट गई, जिससे उसका पति नत्थू गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके पति को गम्भीर हालत में शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसका पति सुभारती मेडिकल कॉलिज मेरठ में भर्ती है और उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पीड़िता ने आरोपी चालक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
----------------------

Post a Comment

0 Comments