अवैध छुरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार


कैराना। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
सोमवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने एवं शांति-व्यवस्था के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के दौरान भूरा हलके में तैनात एसआई यशपाल सोम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना मार्ग पर गांव के श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित ट्यूबवेल से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से एक नाजायज छुरी बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अहसान उर्फ काला निवासी ग्राम भूरा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।
-------------------

Post a Comment

0 Comments