खरीदारी कर रही महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज




कैराना। दुकान से घरेलू सामान खरीद रही महिला से मारपीट करने के आरोप में चार सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कस्बे के मोहल्ला खैलकलां निकट चांद मस्जिद निवासी मेहरबान ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उसकी पत्नी रुखसाना कस्बे की जामा मस्जिद इलाके में स्थित दुकान से घरेलू सामान खरीद रही थी। इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला सलारियान निवासी सरफराज, अबरार, जब्बार व लालू उसकी पत्नी के साथ में कहा-सुनी करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ में गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 
--------------------

Post a Comment

0 Comments