रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर समर्पण द्वारा होली मिलन समारोह मंगलम बैंक्वेट हॉल में अत्यंत धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने समारोह की शोभा बढ़ाई और सभी का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिनमें रोटेरियन्स एवं एनीज़ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों और परिवारों ने पूरे आनंद और उमंग के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया, जिससे वातावरण पूर्णतः रंगमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।
रो विकास भार्गव अध्यक्ष रो अंशुल मित्तल सचिव एवं रो अंकुष अग्रवाल कोषाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें मिल-जुलकर समाज सेवा एवं संगठनात्मक समरसता को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए कार्यक्रम चेयरमैन रो संदीप गुप्ता एवं रोमा गुप्ता, रो अंकित मोहन अग्रवाल एवं रेशु अग्रवाल तथा रो शोभित जैन एवं आयुषी जैन को विशेष रूप से सराहा गया।
समारोह सौहार्द, उत्साह और पारिवारिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 Comments