कैराना के अधिवक्ता मो बिलाल समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला सचिव मनोनीत


कैराना। समाजवादी पार्टी से संबद्ध समाजवादी अधिवक्ता सभा ने जनपद में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कस्बा कैराना के मोहल्ला खेलकला निवासी अधिवक्ता मो. बिलाल को शामली का जिला सचिव मनोनीत किया गया है।

बताया गया कि यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन से किया गया है।

नवनियुक्त जिला सचिव मो. बिलाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनपद में पार्टी का जनाधार और सुदृढ़ होगा।

अधिवक्ता बिलाल चौहान को जिला सचिव बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments