:-दो माह पूर्व कस्बा निवासी एक युवक व उसके साथी को ढोल बजाने का लालच देकर कुछ लोगों ने बनाया था बंधक
कैराना। दो माह पूर्व ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर बंधक बनाने, मारपीट व जबरन वसूली करने के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
कस्बे के मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती निवासी आतिश ने विगत 25 जनवरी को कोतवाली पर तहरीर देकर कुछ लोगो पर उसे व उसके साथी आशु को ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर बंधक बनाने, विरोध करने पर मारपीट करके घायल करने व जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई थी, जिसमें युवक द्वारा लगाए गए आरोप सत्य पाए गए थे। पुलिस ने मामले में शामिल महिला आरोपी जुल्लो व आसमा तथा तनवीर, कासिम व खुर्शीद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने मामले में शामिल एक और आरोपी अरशद निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना को कैराना बाईपास पर स्थित अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

0 Comments