एमडीए विभाग की कार्रवाई के बाद पुनः जीवित की जा रही कालोनी, चर्चा



कैराना: एमडीए विभाग की टीम द्वारा बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराई गई कालोनी को कालोनाइजर द्वारा पुनः विकसित करना आरम्भ कर दिया। कालोनाइजर का कृत्य चर्चा का विषय बना हुआ हैं। 



 नगर के शामली अंडर पास के निकट कालोनी पर गत सप्ताह पूर्व एमडीए विभाग की ओर से अनाधिकृत रूप से कालोनी विकसित करने पर मंडलायुक्त की प्रेरणा एवं एमडीए विभाग की उपाध्यक्ष के निर्देश पर टीम बुलडोजर चलवाकर कालोनी को ध्वस्त किया गया था। बुधवार को कालोनाइजर सन्नी जैन द्वारा कालोनी को पुनः जीवित करने के लिए राजमिस्त्री लगाकर उसे दुरुस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया गया हैं। कार्रवाई की जद में आई कालोनी पुनः विकसित होने पर नगर में तमाम तरह की चर्चा जारी हैं। वहीं सन्नी जैन के द्वारा नगर के बिजलीघर के निकट भी विशाल कालोनी काटी गई हैं। जिसमें भी एमडीए विभाग की ओर से स्वीकृति प्राप्त नहीं होने की चर्चाएं आम हैं। एमडीए मुजफ्फरनगर उपाध्यक्ष कविता मीणा ने कहा कि कालोनी को पुनः विकसित करने की जानकारी प्राप्त नहीं है। वहीं स्वीकृति प्रदान होने की जांच कराई जाएगी। नियम विरुद्ध कार्य शुरू होने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments