कैराना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता गौरव उर्फ मक्खी निवासी ग्राम मलकपुर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के तहत अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है।

0 Comments