*जनपद शामली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन*
*जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में तनुश्री धीमान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान*
जनपद शामली में दिनांक 25.03.2026 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 एवं युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के आयोजन हेतु मंत्रालय द्वारा नामित नोडल संस्थान विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना, माय भारत जनपद शामली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन वी.वी.पी.जी. कॉलेज शामली के सभागार में किया गया जिसका विषय "आपातकाल के 50 वर्ष: भारत के लोकतंत्र के लिए सबक" रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रसन्न कुमार चौधरी, विधायक विधानसभा शामली द्वारा मां सरस्वती जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गण माननीय श्री तेजेंद्र निर्वाल पूर्व विधायक विधानसभा शामली, श्री विनय कुमार तिवारी मुख्य विकास अधिकारी, श्री विजय कुमार गर्ग पुलिस महानिरीक्षक सेवानिवृत्त उत्तर प्रदेश सरकार, श्री विक्रांत जावला डायरेक्टर करियर लॉन्चर मेरठ, तथा प्रोफेसर सुधीर चौधरी प्राचार्य वी.वी पीजी कॉलेज शामली एवं डॉक्टर हरेंद्र सिंह प्राचार्य विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों को बुके प्रदान कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रसन्न कुमार चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत युवा संसद एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास, नेतृत्व क्षमता का संवर्धन, तर्कशक्ति एवं आलोचनात्मक विश्लेषण का विकास कर युवा नेतृत्व तैयार करना है जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। विशिष्ट अतिथि माननीय श्री तेजेंद्र निर्वाल ने कहा की संवाद , कौशल युक्त, तर्कशील जागरुक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में युवा लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में सकारात्मक सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण की कड़ी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है।
श्री विनय कुमार तिवारी ने युवाओं को संविधान एवम संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। श्री विक्रांत जावला ने कहा कि एक अच्छा वक्ता बनने के लिए महत्वपूर्ण संप्रेषण कौशल विकसित करने के प्रयास प्रत्येक युवा को करना चाहिए। श्री विजय कुमार गर्ग ने युवाओं को राष्ट्रधर्म का पालन कर एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। युवा कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत आमंत्रित यूथ आइकॉन जनपद शामली सुश्री रिचा मलिक को सम्मानित किया गया। रिचा मलिक ने 2007, 2011 की नेशनल गेम्स इंडिया ओलंपिक में प्रतिभा कर जनपद का नाम रोशन किया था तथा इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में रही। इन्हें यू पी की बेस्ट शूटर का खिताब भी प्राप्त रहा।
युवा संसद में माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत जनपद शामली के 18 वर्ष से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने "आपातकाल के 50 वर्ष: भारत के लोकतंत्र के लिए सबक" विषय के पक्ष एवं विपक्ष में 3 मिनट में अपने विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया जिसमें लोकतंत्र एवं संविधान की उपेक्षा की गई तथा विरोधी विचारों एवं ऐसे समिति के स्वर को दबाया गया। युवाओं का पूर्ण विश्वास था कि स्वस्थ एवं सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए संविधान के साथ-साथ संविधानवाद की जड़े गहरी एवम भारत के प्रत्येक नागरिक में नागरिक बोध का होना अत्यंत आवश्यक है।
निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में प्रोफेसर आभा सैनी राजनीति विज्ञान विभाग जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ जसविंदर कौर एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान गांधी विद्या निकेतन डिग्री कॉलेज रमाला बागपत, डॉ योगेंद्र कुमार एसोसिएट प्रोफेसर बॉटनी राजकीय महाविद्यालय रामपुर मनिहारान सहारनपुर, डॉ विक्रांत जावला डायरेक्टर करियर लॉन्चर मेरठ तथा डॉ राजकुमार असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुल्तानीमल मोदी कॉलेज मोदीनगर गाजियाबाद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।निर्णायक मंडल के सदस्यों ने जनपद शामली के युवाओं के तर्कशील तथ्यपरक विचारों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की।उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्पष्ट उद्देश्य, परिश्रम, अनुशासित, लक्ष्य के प्रति पूर्ण मनोयोग से समर्पित युवा देश समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो सकता है
विकसित भारत युवा संसद 2026 में प्रथम स्थान तनु श्री वी वी पी जी कॉलेज शामली, द्वितीय स्थान सानिया मुस्तकीम आर.के. पी.जी. कॉलेज शामली, तृतीय स्थान तमन्ना गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ पानीपत , चतुर्थ स्थान ईशा विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना, पंचम स्थान खुशी विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना ने प्राप्त किया। समस्त प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वही पांचो विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनएसएस नोडल अधिकारी (युवा संसद कार्यक्रम) डॉ डॉली ने बताया कि जनपद स्तरीय युवा संसद के पांचों विजेताओं को लखनऊ विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में जनपद शामली का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। जिला युवा अधिकारी जनपद शामली प्रतिभा शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र सिंह द्वारा सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हो गया । कार्यक्रम में वी वी पी जी शामली के प्राध्यापकगणों डॉ भूपेंद्र कुमार पूर्व एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक मां शाकुम्भरी विश्विद्यालय सहारनपुर, डॉ प्रताप सरोहा, डॉ निर्भय , डॉ कुणाल, प्रो नीना छोकरा की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य डॉ राकेश कुमार, डॉ योगेंद्र पाल सिंह, डॉ मदनपाल, डॉ उत्तम कुमार, डॉ संदीप कुमार ,डॉ नीतू त्यागी डॉ लतिका यादव, डॉ रामकुमार, डॉ हंसराज, डॉ संदीप कुमार,डॉ प्रदीप कुमार एवम मोनू,एनएसएस स्वयंसेवक रोहन कुमार, वंश कुमार, आकाश, आंचल, अस्बा, अयान, इशा ,कपिल, कशिश, खालिदा, खुशी, मारिया, मुस्कान ,नितिन रूपेश, साबिर, सचिन, सादिक ,सानिया, शीतल ,समीर ,अभिषेक का महत्वपूर्ण योगदान रहा

0 Comments