कैराना: पुलिस ने पूर्व सभासद सुकेब खान पर चाकू से हमला करने के मामले में पिता पुत्र सहित तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुटी हैं।
नगर के मुहल्ला अफगानान निवासी व वार्ड 25 के पूर्व सभासद सुकेब पुत्र नजीबुर्रहमान
ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मुहल्ला अफगानान निवासी मुकीम पुत्र घसीटा रंजिश रखता है। गत शनिवार की सायं करीब 5 बजे वह नवाज पढने के लिए जैसे घर से निकला पहले से घात लगाये बैठे आरोपित मुकीम पुत्र घसीटा व सोनू उर्फ शाहनवाज पुत्र मुकीम व एक अज्ञात अपने हाथो मे लिऐ चाकू व तलवार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी हैं।
---

0 Comments