कैराना। मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की वर्दी को लेकर नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 9 मार्च 2026 (सोमवार) से प्रदेश भर में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वर्दी धारण करेंगे।
निर्देश में कहा गया है कि 9 मार्च 2026 से दिन के समय ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनी जाएगी, जबकि रात्रि के समय आवश्यकता तथा स्थानीय मौसम की स्थिति के अनुसार शीतकालीन वर्दी पहनने की अनुमति रहेगी।
इसके बाद 22 मार्च 2026 से दिन और रात दोनों समय ग्रीष्मकालीन वर्दी ही धारण की जाएगी।
यह आदेश पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं तथा वर्दी परिवर्तन संबंधी इस आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

0 Comments