कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ

 प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र सिंह एवं जिला आयुक्त रेंजर्स डॉक्टर नीतू त्यागी ने ध्वजारोहण करके किया। उन्होंने शिविरार्थियों को आशीर्वचन देकर उनका उत्साह वर्धन किया।रोवर्स प्रभारी डॉक्टर मुकेश, रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी के नेतृत्व एवं प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त श्रीमती गीता रानी,श्रीमती गायत्री देवी जिला प्रशिक्षण आयुक्त के प्रशिक्षण में चल रहे इस शिविर में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बौद्धिक सत्र में अमर उजाला फाउंडेशन एवं विजय सिंह पथिक कॉलेज की ओर से पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शर्मा ने शिविरार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों से सावधान किया एवं आवश्यक जानकारियां प्रदान की। थाना निरीक्षक शिल्पी चौधरी ने विमेन हेल्पलाइन के महत्व को समझाया। 
पुलिस पाठशाला कार्यक्रम के बाद रोवर्स रेंजर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी प्रदेशों ने अपने अपने राज्य के लोक गीतों पर नृत्य व झलकियां प्रस्तुत की। परिणाम की घोषणा समापन दिवस पर की जाएगी।कल बच्चे सुंदर सुंदर टैंट पिचिंग एवं फूड प्लाजा में प्रतिभाग करेंगे रेजर्स प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी ने शिविरार्थियो को निरंतर अनुशासित होने पर बल दिया।। शिविर के दौरान रोवर सचिन, मुस्कान, रामावतार , मोनू,श्री पप्पन,कशिश , श्री गौरव, पीनू कुमार, सुमित आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments