बाबरी: दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनती खेड़ा के पास प्रस्तावित इंटरचेंज के टोल प्लाजा पर गांव बनती खेड़ा का नाम गजट में पास होकर आया है जिसका करौदा हाथी के ग्रामीणों द्वारा विरोध कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था वही ग्राम बनती खेड़ा के नागरिकों ने भी तीन बार जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से वार्ता कर प्रस्तावित नाम का बोर्ड लगवाने का आह्वान किया था तीन दिन पूर्व शामली में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बनती खेड़ा के नागरिकों को आश्वासन दिया था कि जो फिलहाल प्रस्तावित है वही नाम टोल बोर्ड पर लिखा जाएगा लेकिन टोल जो बोर्ड लगाया गया है उससे गांव बनती खेड़ा का नाम लिखी प्लेट को हटा दिया गया है जिसकी वजह से गांव बनती खेड़ा के नागरिकों में काफी रोष है आज शुक्रवार के दिन गांव बनती खेड़ा में बक्शी की चौपाल में चौधरी रणवीर सिंह की अध्यक्षता में गांव में एक पंचायत हुई जिसमे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिसमें ग्रामीणों ने साथ तौर से कह दिया कि दो दिन के अंदर अगर गांव बनती खेड़ा का नाम टोल बोर्ड पर नहीं लगा तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए टोल पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे इस दौरान गांव में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पंचायत में पहुंचकर अपने विचार रखें ग्रामीणों का कहना है कि जब जमीन गांव बनती खेड़ा है तो बोर्ड पर गांव बनती खेड़ा के नाम का ही बोर्ड लगना चाहिए,इस दौरान मास्टर योगेंद्र,यतेंद्र,बिट्टू,गुड्डू चौधरी,राजेंद्र,संदीप,राव इक़बाल,बाबू,आदिल,राजकुमार,प्रमोद,खालिद,अमजद,गुलाब,अफजाल,सहित सैकड़ो संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments