घर-घर पहुंची विद्युत विभाग की टीम, स्मार्ट मीटर के बारे में किया जागरूक



कैराना। विद्युत विभाग की टीम ने कस्बे में डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप्लिकेशन भी डाउनलोड कराई गई।

विगत गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम अधीक्षण अभियंता वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कैराना पहुंची। जहां पर टीम ने स्मार्ट मीटर के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा व चौक बाजार में घर-घर पहुंचकर वाणिज्यिक व घरेलू उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदों एवं सुविधाओं के बारे में बताया। टीम के द्वारा अनेकों उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप्लिकेशन डाउनलोड कराई गई। बताया कि उपभोक्ता एप्लिकेशन के माध्यम से अपने वर्तमान बिल, पुराने बिल व डेली खपत की स्थिति को आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा, एप्लिकेशन में प्रीपेड रिचार्ज सुविधा भी उपलब्ध है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने के सरकार के आदेश है, जिसके मद्देनजर प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। ज्यादातर उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड़ में चले गए है, जिसके चलते उपभोक्ता रिचार्ज के पश्चात ही बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। टीम में अधिशासी अभियंता चतुर्थ जयप्रकाश,
अधिशासी अभियंता तकनीकी अंकुर कुमार, एसडीओ कैराना अमित गुप्ता, अवर अभियंता अजय शर्मा तथा संविदाकर्मी कंवर अली, अजीम, फारुख, इस्लाम आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments