कैराना। शुक्रवार को कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में 'कैंसर जागरूकता सप्ताह' के अवसर पर स्वास्थ्य संरक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. फराज़ बदर (एमबीबीएस, डीएमआरटी, डीएनबी) ऑनकोलॉजिस्ट, एक्स सीनियर रेजिडेंट - जेएनएमसी, एएमयू, कंसल्टेंट कैंसर स्पेशलिस्ट एंड असिस्टेंट प्रोफेसर, सुभारती कैंसर हॉस्पिटल, मेरठ उपस्थित रहे। स्कूल निदेशक यशपाल पंवार ने डॉ. फ़राज़ बदर का स्वागत एवं सम्मान किया। डॉ. फराज़ ने बताया कि 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है और वह इस सप्ताह को कैंसर जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। कैंसर में, उपचार की तुलना में रोकथाम का पहलू अधिक महत्वपूर्ण है। भारत में लगभग 10 लाख पुरुष व महिलाएं कैंसर से पीड़ित हैं। तंबाकू, धूम्रपान और शराब का सेवन कैंसर के प्रमुख कारणों में से हैं। कैंसर से बचाव के लिए इन चीजों का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। पश्चिमी भोजन और जंक फूड भी कैंसर के कारक हैं। इसलिए हमें भारतीय भोजन और संस्कृति को अपनाना चाहिए। अधिक मात्रा में मांसाहारी भोजन भी हानिकारक है। कैंसर हेपेटाइटिस जैसे संक्रमणों के माध्यम से भी फैलता है । हेपेटाइटिस कई बीमारियों का कारण है। इससे बचने के लिए हेपेटाइटिस-बी का टीका लगवाना चाहिए। दाढ़ी बनाने के लिए नए ब्लेड का इस्तेमाल करना चाहिए। मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग मस्तिष्क ट्यूमर का कारण बन सकता है। इसलिए, मोबाइल स्क्रीन को सीमित समय के लिए ही देखना चाहिए। व्यक्ति का आहार शुद्ध, शाकाहारी और भारतीय होना चाहिए। प्रधानाध्यापक यशस्वी पंवार ने डॉ. फराज बदर को धन्यवाद दिया और छात्रों को स्वस्थ रहने और खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए दी।उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी गई सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह, प्रदीप कौशिक, प्रमोद कुमार, इमरान अली, विवेक चौहान, अंकित चौहान, प्रशांत शर्मा, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर आदि मौजूद रहे।

0 Comments