रीजन मुज़फ्फरनगर एवं खतौली के तत्वावधान में रोटरी भवन, सर्कुलर रोड, मुज़फ्फरनगर में आयोजित मेगा मेडिकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 250 से 300 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जबकि लगभग 35 यूनिट रक्तदान भी संपन्न हुआ।
यह मेगा मेडिकल कैंप पूर्ण रूप से मानव सेवा की भावना से प्रेरित रहा, जिसमें सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल जी ने सभी सहयोगी रोटरी क्लबों के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताया।
शिविर में नेत्र रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, पेट रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), जनरल सर्जरी, बाल रोग, छाती रोग, बीपी एवं शुगर से संबंधित रोगों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं रक्त जांच जैसी आवश्यक जांचें की गईं तथा मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अनिल सोपती जी, प्रोटोकॉल ऑफिसर रोटेरियन सुनील अग्रवाल असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नियम शर्मा प्रशांत जैन रविंद्र सिंह अलित जैन व मोहित कुमार संगल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन विकास भार्गव एवं रोटेरियन डॉक्टर नितिन जैन जी के कुशल नेतृत्व एवं समन्वय में संपन्न हुईं। सभी रोटरी सदस्यों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से यह मेगा मेडिकल कैंप अत्यंत सुव्यवस्थित, सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

0 Comments