कैराना। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) के तहत कैराना विधानसभा क्षेत्र के कुल 17,334 मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा न करने अथवा पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध न कराने के चलते नोटिस जारी किए गए है, जो विधानसभा के कुल मतदाताओं का 5.31 फीसदी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैराना विधानसभा में जारी नोटिस की सुनवाई हेतु एक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी(ईआरओ) तथा दस सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी(एईआरओ) नियुक्त किये गए है। विगत 22 जनवरी से नोटिस की सुनवाई का कार्य निरंतर चल रहा है। जोकि शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भी जारी रहा। इस दौरान अपने दस्तावेजों के साथ में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे अपीलार्थियों के नोटिस निस्तारण का कार्य भी सम्बंधित सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के द्वारा किया गया। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर से सम्बंधित दावे व आपत्तियों पर सुनवाई की तिथि को छह फरवरी से बढ़ाकर छह मार्च कर दिया है।

0 Comments