कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी व्यक्ति ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर उसकी पुत्री का जबरदस्ती कार में अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बे के मोहल्ला छड़ियान निवासी व्यक्ति ने कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत 16 फरवरी को वह मजदूरी करने के लिए पानीपत गया था, जबकि उसकी दो पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला गुली छड़ियान निवासी सबीला व मोहल्ला रेतेवाला निवासी नगमा उसके घर पर आई। कुछ देर बाद कामिल व मंसूर सफेद रंग की कार में वहां पहुंचे। कार को कस्बे के मोहल्ला आलकलां हरिजन मंदिर निवासी नूरदीन चला रहा था। आरोपी उसकी छोटी पुत्री को धक्का देकर बड़ी बेटी को कार में जबरदस्ती डालकर अपहरण करके ले गए। छोटी बेटी ने उसे घटना के बारे में बताया। तब से वह लोक-लाज के कारण अपनी बेटी को यहां-वहां तलाश कर रहा था, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़ित ने पुलिस से उसकी पुत्री को बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।
--------------------

0 Comments